महिला से छेड़छाड़, फ रार आरोपी गिरफ्तार

महिला से छेड़छाड़, फ रार आरोपी गिरफ्तार

कोरबा, 27 अक्टूबर ।  मंगलम् विहार स्थित एक निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला से छेड़छाड़ करने और शिकायत के बाद फरार हुए ऑटो चालक नसीम खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिनों से वह लुकाछिपी कर रहा था। 9 नवंबर तक उसे न्यायिक रिमांड पर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ऑटो चालक नसीम खान आजाद नगर बालको में रहता है। ऑटो चलाने के बहाने वह महिलाओं से अक्सर छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी किया करता था। लगातार इस बारे में शिकायत मिल रही थी। इसी कड़ी में एक मामले को लेकर एनकेएच में काम करने वाली एक महिला ने 7 सितंबर को रामपुर चौकी में लिखित शिकायत की थी। बताया गया था कि नसीम खान हमेशा आने.जाने के दौरान छेडख़ानी करता है। 5 सितंबर को वह पति के साथ 7 बजे घर लौट रही थी, तभी कोसाबाड़ी चौक के पास नसीम ने इसे देखकर अशखील टिप्पणी की और विरोध करने पर हाथ पकडक़र मरोड़ दिया। बीच-बचाव करने की कोशिश जिन लोगों ने की उनके साथ भी गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर रामपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354, 294, 323 आईपीसी के अंतर्गत 873/21 कायम किया। चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार था। इस बीच सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। गत दिवस घेराबंदी कर उसे आजाद नगर से गिरफ्तार कर लिया गया।



Join Our Group
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )