गिरने लगा तापमान, बढ़ंेगी ठंड

कोरबा। बारिश के बाद अब धीरे-धीरे जिले का तापमान गिरने लगा है। मौसम में अचानक हुए बदलाव का असर अब दिखाई देने लगा है। मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। कुछ दूर तक सड़क पर कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था।
जिले में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। बारिश के थमने के बाद अब ठंड बढ़ने की संभावना है। 3 से 4 दिनों के बाद बादल साफ होने के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। मंगलवार की सुबह सड़क पर घटना कोहरा छाया हुआ था। आवागमन करने वाले लोगोें को कुछ दूर तक कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। लोगों ने गर्म कपड़ोें का सहारा लेना भी शुरू कर दिया है। सुबह लोग धूप का सहारा ले रहे हैं। शाम ढलने के बाद सड़क पर लोगांे की भीड़ कम होने लगी है। आने वाले समय में पारा और अधिक गिरने की संभावना है। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि प्रदेश में चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आसपास समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक विस्तारित है, जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। बारिश से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। वर्तमान में धान कटाई का कार्य चल रहा है। बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है।