आर्या ब्वायस कुसमुंडा की टीम बनी विजेता

आर्या ब्वायस कुसमुंडा की टीम बनी विजेता


कोरबा।
 फुटबाल खेल को बढ़ावा देने जिला फुटबाल संघ द्वारा गेवरा स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय जुनियर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कुसमुंडा, बांकीमोंगरा, सुराकछार, बालको व गेवरा की टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आर्या जुनियर ब्वायस कुसमुंडा टीम विजेता रही। कुसमुंडा के गोलकीपर मिश्रा को मेन ऑफ द मैच तथा संदीप तिर्की गेवरा को मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका शरद जैना व शंकर बहादुर ने निभायी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में फुटबाल संघ के सचिव नसीम अख्तर खान, डॉ. विश्वास, राकेश चैधरी, मधुबन, दिनेश सोरेन, शिवनाथ महतो, मदन ताती, मोंगरा बहरा, गौतम पटेल, लालू सिंह ठाकुर, संतोष नायर, सोनाराम हेम्ब्रम ने भरपूर सहयोग प्रदान किया।



Join Our Group
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )